केरला जिसमें मलयालम भाषा में केरा का मतलब है नारियल और आलम यानी धरती इसीलिए केरला का मतलब हुआ नारियल के पेड़ों की धरती। आज भी अगर आप केरला के गांव में बैक वाटर और बीच पर जाएंगे तो चारों ओर नारियल के लंबे-लंबे पेड़ दिखाई देंगे।
केरल – सिर्फ एक जगह नहीं, एक एहसास
केरला यह सिर्फ एक जगह नहीं यह एक एहसास है। केरला फेमस है अपने टी गार्डन्स के लिए, यहां चाय की घाटियां ऐसी लगती है जैसे बादलों को गले लगा रही हो। यहां के बैकर्स में ऐसा लगता है मानो जैसे वक्त रुक सा गया हो। सिर्फ आप नाव और शांत पानी की आवाज।
यहां कत्थकली के रंग चेहरे पर कहानियां लिखते हैं और कलरीपटों की तलवारें जैसे इतिहास की गूंज सुनाती हो। नारियल की पेड़ों की कतार, झरनों की आवाज, पहाड़ों की ठंडी हवा और समुद्र की लहरें सभी मिलकर कहते हैं स्वागत है आपका केरला में। इसीलिए इसे गॉड्स ओन कंट्री कहा जाता है।
केरल ट्रिप फुल गाइड – 7 Nights 8 Days डिटेल्ड इंफॉर्मेशन
दोस्तों मानो या ना मानो अगर आप यहां एक बार आ गए तो आपका मन बार-बार यहां विजिट करने को करेगा। यहां आपको कुदरत का ऐसा नजारा देखने को मिलेगा जो आपने कभी नहीं देखा होगा।
केरला में लोग मलयाली भाषा बोलते हैं, मलयालम में केरल को केरलम बोला जाता है और नमस्कार को नमस्कारम।
अगर आप भी अपने फ्रेंड्स एंड फैमिली के साथ एक रिलैक्सिंग केरला ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह वीडियो खास आपके लिए है। इस वीडियो में मैं आपको केरला टूर रिलेटेड फुल डिटेल इंफॉर्मेशन देने वाला हूं जैसे:
- केरला कैसे और कब जाना चाहिए
- कौन सी होटल्स में स्टे करना चाहिए
- बेस्ट पॉइंट्स कौन से हैं
- ऑथेंटिक फूड
- टेंपल्स
- बैक वाटर नाइट स्टे और भी बहुत कुछ
मैंने मेरी ट्रिप 7 Nights and 8 Days की प्लान करी जिसमें मैंने मुन्नार, ठेकड़ी, एलपी, जटायु, कोवलम, वरकला और कन्याकुमारी एक्सप्लोर किया।
केरला कैसे पहुंचे?
बाय फ्लाइट
केरला में चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। मैक्सिमम लोग जो नॉर्थ या इंटरनेशनल लोकेशन से आ रहे हैं उनके लिए बेस्ट है कि वो कोची इंटरनेशनल एयरपोर्ट आए और यहां से अपनी ट्रिप स्टार्ट करें।
बाय रेलवे
आप इंडिया के मेजर स्टेट से केरला के एनाकुलम जंक्शन तक ट्रेन बुक कर सकते हैं।
बाय रोड
केरला हर स्टेट से अच्छी तरह कनेक्टेड है। आप अपनी पर्सनल व्हीकल से भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
केरला घूमने का बेस्ट टाइम
केरला आप 12 महीने कभी भी विजिट कर सकते हैं।
पीक सीजन: नवंबर से फरवरी (प्लेजेंट टेंपरेचर)
मार्च से जून: गर्मी ज्यादा, टूरिस्ट कम
रेनी सीजन: हरियाली, फॉग और सुंदर वाटरफॉल्स
केरला में कहां स्टे करें?
वैसे तो यहां कई अफोर्डेबल होटल्स मिल जाएंगी। मेरी ट्रिप 7–8 दिन की थी इसलिए मैंने ट्रैवल एजेंसी की हेल्प ली।
मैंने सेवन नाइट्स एंड एट डेज का पैकेज लिया जिसमें शामिल था:
- एयरपोर्ट पिकअप एंड ड्रॉप
- सभी लोकेशन का साइड सीन
- ब्रेकफास्ट एंड डिनर
- थ्री स्टार होटल प्रॉपर्टीज में स्टे
पैकेज कॉस्ट:
- ₹28,500 फॉर वन पर्सन
- ₹57,000 कपल (3 स्टार)
- ₹75,000 कपल (4 स्टार)
नोट: सीजन और डिमांड के अनुसार कॉस्ट अपडाउन हो सकता है।
Day 1-2: मुन्नार एक्सप्लोर
कोची से मुन्नार 125 कि.मी दूर है। रास्ते में आप अथरपल्ली वॉटरफॉल एक्सप्लोर कर सकते हैं।
मुन्नार में:
- चुनियन मक्कल वॉटरफॉल
- हैंगिंग ब्रिज (100 साल पुराना ब्रिटिश सस्पेंशन ब्रिज)
- पोनमुडी डैम
- नडुकनी व्यू पॉइंट
- कुंडला डैम (1946 में बना आर्च डैम)
- मटुपटी डैम
- रोज गार्डन
- टी म्यूजियम
- एराविकुलम नेशनल पार्क
Day 3: ठेकड़ी
- स्पाइस गार्डन
- एलीफेंट राइड
- कलरीपट्टू शो
- कथकली डांस
Day 4: पेरियार टाइगर रिजर्व
- पेरियार लेक बोटिंग
- वाइल्ड लाइफ स्पॉटिंग
- हाथी, सांभर, जंगली सूअर, टाइगर
Day 4-5: एलएपी (अल्लेप्पी) हाउसबोट स्टे
- बैकवॉटर नाइट स्टे
- ऑथेंटिक फूड
- सनसेट व्यू
- मॉर्निंग शिकारा राइड
Day 5: जटायु अर्थ सेंटर
- 200 फीट लंबी जटायु मूर्ति
- रोपवे
- 3D म्यूजियम
- मंदिर दर्शन
Day 6: वरकला बीच
- वरकला क्लिफ
- योगा और आयुर्वेद
- क्रिस्टल क्लियर बीच
Day 6-7: त्रिवेंद्रम
- वेट टू गॉड चर्च
- पद्मनाभ स्वामी मंदिर
- ऑथेंटिक फूड
Day 7: पुवार आइलैंड
- बैकवॉटर क्रूज
- मैनग्रोव्स
- बीच विजिट
Day 7 Evening: कोवलम बीच
- लाइटहाउस
- सनसेट व्यू
केरला का ऑथेंटिक फूड
- फिश करी
- अप्पम
- पुट्टू
- नारियल बेस्ड डिशेस
निष्कर्ष
अगर आप नेचर, कल्चर, बैकवॉटर, बीच और रिलैक्सिंग वेकेशन चाहते हैं तो केरला एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।