अगर आप उत्तराखंड में किसी खूबसूरत हिल स्टेशन की तलाश कर रहे हैं, तो नैनीताल एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। झीलों का शहर कहलाने वाला नैनीताल अपनी नैनी लेक, मॉल रोड, मंदिरों, ट्रेकिंग स्पॉट्स और शांत वातावरण के लिए बेहद प्रसिद्ध है।
इस ब्लॉग में हम आपको नैनीताल घूमने की पूरी जानकारी देंगे — कैसे पहुंचे, कहाँ ठहरें, क्या देखें, कितना बजट लगेगा और 3 दिन की बेस्ट यात्रा योजना।
नैनीताल कैसे पहुंचे (How to Reach Nainital)
ट्रेन से नैनीताल का नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है।
शेयरिंग टैक्सी: ₹200–₹250
बस: ₹100 से कम
प्राइवेट टैक्सी: ₹1000 से कम
काठगोदाम से दूरी लगभग 30 किमी है और 1.5 घंटे का समय लगता है।
नैनीताल में घूमने के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट
स्कूटी रेंट: ₹500 प्रति दिन
जरूरी डॉक्यूमेंट: DL और ID
फैमिली या कपल के लिए कार बेहतर रहती है।
नैनी लेक – नैनीताल की पहचान
नैनी लेक इस शहर की सबसे खूबसूरत जगह है।
बोटिंग चार्ज:
हाफ राउंड: ₹320
फुल राउंड: ₹420
यहां से पूरे शहर का शानदार व्यू मिलता है।
नैनीताल की बेस्ट घूमने वाली जगहें
नैनीताल जू
टाइगर, रेड पांडा, हिमालयन भालू
एंट्री फीस: ₹150
टाइमिंग: 10 AM – 4:30 PM
नैना देवी मंदिर
मॉल रोड के पास स्थित यह मंदिर नैनीताल का प्रमुख धार्मिक स्थल है।
इको केव गार्डन
एंट्री फीस: ₹100
एडवेंचर और बच्चों के लिए शानदार जगह।
कैंची धाम (Neem Karoli Baba Temple)
दूरी: 21 किमी
शेयरिंग टैक्सी: ₹100
वीकेंड और खास दिनों में ज्यादा भीड़ रहती है।
भीमताल और आसपास की झीलें
- भीमताल
- नौकुचियाताल
- सातताल
- खुरपाताल
शांत और कम भीड़ वाली जगह
प्रकृति प्रेमियों के लिए परफेक्ट।
नैनीताल की मॉल रोड – शाम की असली वाइब
- शॉपिंग
- कैफे
- वॉकिंग
- तिब्बतन मार्केट
नैनीताल में लोकल फूड क्या खाएं
कुमाऊनी थाली में शामिल:
- भट्ट की दाल
- भांग की चटनी
- मंडुआ रोटी
- कुमाऊनी रायता
- बाल मिठाई
कीमत: लगभग ₹300
नैनीताल में होटल कहाँ लें
- मॉल रोड (महंगा)
- हाई कोर्ट एरिया
- जू रोड
मॉल रोड होटल: ₹4000–₹5000
अन्य लोकेशन: ₹2500 आसपास
3 दिन की बेस्ट नैनीताल यात्रा योजना
Day 1:
- नैनी लेक
- नैना देवी मंदिर
- जू
- इको केव गार्डन
- स्नो व्यू पॉइंट
- मॉल रोड
Day 2:
- कैंची धाम
- रानीखेत
Day 3 (Option 1):
- खुरपाताल
- वुडलैंड वाटरफॉल
- नैना पीक ट्रेक
Day 3 (Option 2):
- भीमताल
- नौकुचियाताल
- सातताल
नैनीताल घूमने का बजट
Normal Budget (Family/Couple)
👉 लगभग ₹12,000 प्रति व्यक्ति (3 दिन)
Budget Travel
👉 ₹6500–₹7000 प्रति व्यक्ति
जरूरी ट्रैवल टिप्स
अपनी कार लाने से बचें
पार्किंग चार्ज ₹500 तक हो सकता है
ठंड के कपड़े जरूर रखें
बारिश के मौसम में रेनकोट रखें
नैनीताल घूमने का सबसे अच्छा समय
अक्टूबर से फरवरी (बेस्ट)
मानसून भी खूबसूरत लेकिन सावधानी जरूरी।